एक बार फिर बागी विधायकों से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला / 5 मार्च / न्यू सुपर भारत
हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली से लौटने के बाद आज फिर बागी विधायकों से मुलाकात की. विक्रमादित्य सिंह देर रात उसी होटल में पहुंचे जहां बागी विधायक ठहरे हुए थे. बागियों से मुलाकात के बाद आज सुबह जब मीडिया ने उनसे कुछ सवाल पूछे तो विक्रमादित्य हंसते हुए टाल गए और जवाब देने से इनकार किया है.
दो दिन पहले दिल्ली में प्रियंका गांधी और प्रदेश महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने बागी विधायक का पक्ष रखने के बाद विक्रमादित्य सिंह कल रात दिल्ली से चंडीगढ़ लौटे। जानकारी है कि विक्रमादित्य सिंह शाम को प्रदेश लौट सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह 29 फरवरी शाम से राज्य से बाहर हैं।