मंडी सीट से कंगना रनौत को टिकट,कांगड़ा से ये प्रत्याशी…

शिमला / 24 मार्च / न्यू सुपर भारत
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की दो अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में मंडी सीट से जहां एक्ट्रेस कंगना रनौत भाजपा उम्मीदवार होंगी तो वही कांगड़ा सीट से डॉक्टर राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा द्वारा इन दो सीटों पर प्रत्याशियों की आज घोषणा कर दी गई। लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कंगना रनौत चुनाव लड़ेंगी तो वही कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज चुनाव लड़ेंगे। भाजपा द्वारा हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर तो शिमला से सुरेश कश्यप भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। अब हिमाचल की दो अन्य सीटों मंडी और कांगड़ा के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशियों का नाम तय कर दिया है। मंडी संसदीय सीट से कंगना रनौत और कांगड़ा संसदीय सीट से डॉ. राजीव भारद्वाज प्रत्याशी बनाए गए हैं।