April 20, 2025

आरटी पीसीआर टैस्ट में भी 11 लोग पाॅजीटिव

0

हमीरपुर / 14 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़

जिला में बुधवार को आरटी पीसीआर टैस्ट में भी 11 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चैकी जमवाला में पीजीआई चंडीगढ़ से लौटे 34 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, गांव धनेटा का 62 वर्षीय व्यक्ति तथा टौणी देवी के गांव छत्रैल की 42 वर्षीय महिला शामिल है। ये चारों लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे।


  कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण उखली क्षेत्र की तीन महिलाओं की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। इनमें गांव उखली की 48 वर्षीय और 40 वर्षीय महिला तथा उखली क्षेत्र के गांव भगोट की 33 वर्षीय महिला शामिल है।
 जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से लौटा बड़सर के गांव अप्पर कनार का 34 वर्षीय व्यक्ति, कलूर क्षेत्र के गांव मवालघाट में चंडीगढ़ से लौटी 42 वर्षीय महिला, डिडवीं टिक्कर क्षेत्र के गांव समराला में चंडीगढ़ से लौटा 46 वर्षीय व्यक्ति और जिला कांगड़ा के गांव चैवन का 80 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजीटिव पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *