March 9, 2025

थैला लेकर जाएंगे प्लास्टिक घर नहीं लाएंगे – धर्मशाला महंतां में दिया स्वच्छता का संदेश

0

ऊना / 13 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

स्वच्छ भारत अभियान में जन सहभागिता को सुनिश्चित व प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्लीन इंडिया अभियान के दौरान आज चिंतपूर्णी परिक्षेत्र में सीमांत गांव धर्मशाला महंतां में युवा सेवाएं व खेल विभाग मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय अधिकारी बोर्ड ऑफ गवर्नर सदस्य शतरुद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में जीवन मूल्यों का विशेष महत्व है जिसे हमें संजोय रखना चाहिए ताकि भावी पीढ़ियों को भी समृद्ध भारतीय संस्कृति के दर्शन और उस पर गर्व महसूस हो सके।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता की प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने की लिए स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया गया है। अभियान के साथ पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, युवक व महिला मंडलों, विभिन्न विभागों सहित 744 जिलों को भी जोड़ा गया है तथा महीने भर में चलने वाली गतिविधियों में सिंगल यूज प्लास्टिक इकठ्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक को अपनी सहभागिता देनी चाहिए।

हर किसी को समझना होगा कि मेरे घर का कूड़ा मेरी जिम्मेदारी है ताकि अपने आसपड़ोस को साफ-सुथरा रखकर पूर्ण रुप से स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाजार जाते समय यदि थैला लेकर जाएंगे तो काफी हद तक हम अपने घर प्लास्टिक लाने से बच सकते हैं। 

कार्यक्रम में नेहरु युवा केेन्द्र के राज्य निदेशक सैमसन महीस, डॉ लाल सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मनीषा, नेहरु युवा मंडल विकास खंड अब के पदाधिकारियों सहित विजय भारद्वाज, राकेश, मधु, आरती, रवीना, अक्षय व अन्य उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *