September 27, 2024

CM सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से किसे टिकट

0

हमीरपुर / 11 जून / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर उपचुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला के विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में भी उपचुनाव होगा। बता दें कि हमीरपुर विधानसभा सीट से पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने इस्तीफा दिया था इसके बाद अब यहां उप चुनाव होगा। आशीष शर्मा भाजपा में शामिल हो चुके हैं ऐसी संभावना है कि उन्हें भाजपा टिकट दे। उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आने लगे हैं।

भाजपा हमीरपुर सीट से किसे चुनावी मैदान में उतारती है यह देखना दिलचस्प रहेगा। हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस किसे टिकट देती है इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि कांग्रेस और भाजपा दोनों में ही टिकट के लिए नेता सक्रिय हो गए हैं। हमीरपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए कई नेता इस दौड़ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *