स्कूलों में कब से होंगी छुट्टियां,जानिए अपडेट

शिमला / 21 जून / न्यू सुपर भारत ///
School Holidays : हिमाचल प्रदेश में छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश के स्कूलों में 22 जून से छुट्टियां पड़ रही है जो की 29 जुलाई 2024 तक रहेंगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। हीट वेव के अलर्ट के बीच कई जिलों में छुट्टियां भी घोषित की गई। प्रदेश में अब गर्मी की छुट्टियों को लेकर अपडेट आया है। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई 2024 तक गर्मियों की छुट्टियां रहेगी।