Site icon NewSuperBharat

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम,जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान,किस जिला में क्या हाल जानें…

शिमला / 25 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर तक मौसम सुहाना रहेगा। केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में  सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है। बुधवार को पूरे राज्य में धूप खिली रही. ऊना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले सप्ताह में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में यह बदलाव निष्क्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण होता है।

आने वाले दिनों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 29.6, कांगड़ा में 29.5, चंबा में 28.8, बिलासपुर में 28.7, भुंतर में 28.5, धर्मशाला में 28.0, मंडी में 27.6, नाहन में 27.2, शिमला में 21.4 और मनाली में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.3, समदो में 1.9, कल्पा में 2.4, मनाली में 5.2 और शिमला में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Exit mobile version