Site icon NewSuperBharat

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम,बारिश-बर्फबारी के असार

Weather in Himachal Pradesh

शिमला / 3 मार्च / न्यू सुपर भारत

Weather in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है जिस वजह से प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। प्रदेश में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब ठंड में इजाफा हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

प्रदेश में 4 मार्च को भी मौसम खराब रहेगा। 5 मार्च को प्रदेश की मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाली क्षेत्र में बारिश बर्फबारी के असार है। 6 और 7 मार्च को भी बारिश बर्फबारी के असार है, जबकि 6 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 8 और 9 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सबसे कम तापमान केलांग में -4.5 डिग्री सेल्सियस किया गया।

Exit mobile version