Site icon NewSuperBharat

भगवान वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र से हमें मिलती है प्रेरक और अनुकरणीय सीख

समूचे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है भगवान वाल्मीकि जयंती:-गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

अम्बाला / 19 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशवासियों को भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस समूचे भारतवर्ष में बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी निर्धारित कार्यक्रमों के तहत महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।

महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज में व्यापत बुराईयों और कुरीतियों को खत्म करके समाज को एक नया आईना दिखाने का काम किया है। वाल्मीकि जी समाज के पथ प्रदर्शक बने, उनकी समाजसेवा और सम्पर्ण की विचारधारा से हमें नई सीख लेने की जरूरत है। हम सभी को उनके द्वारा दर्शाए गये मार्ग पर चलते हुए सभ्य समाज की रचना में सहयोग देना चाहिए। उनके जीवन चरित्र से हमें अनेक कल्याणकारी सीख मिलती है, जिनको अंगीकृत करते हुए हमें आगे बढऩे की निरंतरता में जरूरत है।

गृहमंत्री विज ने महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में अपनी अभिव्यक्ति में आगे कहा ज्ञान के सागर के महाकवि भगवान वाल्मीकि ने महान ग्रन्थ योग वशिष्ठï की रचना की, जो दूनिया का पहला काव्य व्याकरण, काव्य शास्त्र, काव्य शैली और काव्यात्मक शब्द संयोजन का सम्पूर्ण ज्ञान भंडार है। उनकी रचनाएं वर्तमान में समाज का रचनात्मक और सृजनात्मक तरीके से मार्गदर्शन कर रही है।

हम सभी को चाहिए कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस आपसी सौहादर्यपूर्वक तरीके से मनाते हुए भावी पीढ़ी को भी उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे के लिए जागरूक करें। महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र से हमें पारिवारिक रहन-सहन से लेकर समाजसेवा के क्षेत्र की व्यापक सीख मिलती है।

मानवता के मार्गदर्शक भगवान वाल्मीकि जी हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। भगवान वाल्मीकि जी की विचारधारा में श्रेष्ठï दर्जे के गहरे और अनुकरणीय सिद्घांत और उपदेश उपलब्ध है जो मानवता के लिए आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक जीवन का दर्शन करवाते हैं। रामायण के रचियता वाल्मीकि जी ने हर क्षेत्र में समाज का मार्गदर्शन किया है। हमें उनके उपदेशों को अंगीकृत करते हुए निरंतरता में आगे बढऩे की जरूरत है।

Exit mobile version