October 6, 2024

शिमला / 07 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश में आज कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज धूप भी खिली। प्रदेश में आठ और 9 जुलाई को मैदानी और मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 10 से 13 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में आज रामपुर बुशहर, सराहन, वांगटू, चुआरी, बजौरा, धौला कुआं, पांवटा साहिब में बारिश हुई है।

प्रदेश में आज कुकुमसेरी में 10. 2 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *