February 24, 2025

जाल लगाने गया मछुआरा डूबा, नही मिली कोई जानकारी ।

0

फतेहपुर / 15 मई / रीता ठाकुर

महाराणा प्रताप झील में शुक्रवार दोपहर बाद मछली पकड़ने की इजाजत मिलने उपरांत मछुआरे झील में जाला लगाने निकले थे। इस दौरान एक मछुआरा झील में समा गया। जानकारी अनुसार महाराणा प्रताप सागर झील उर्फ पौंग जलाशय में कोबिड 19 दौरान लगे प्रतिबंध के हटते ही मछुआरे झील में जाल बिछाने निकले थे। जिनमे जगनोली निबासी मछुआरा रमेश उर्फ गुड्डू अपने साथी के साथ झील में जाला लगाने गया था।

इस दौरान उनकी किश्ती पानी की लहरों में समाने लगी तो तुरन्त साथी ने किश्ती को संभालते हुए किनारे तक पहुंचाया लेकिन इस दौरान रमेश उर्फ गुड्डू पानी में गिर गया। खबर लिखे जाने तक रमेश को ढूंढने के प्रयास स्थानीय लोगो दबारा किये जा रहे थे। वहीं पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी। वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया मछली पकड़ने गये मछुआरे के लापता होने की जानकारी मिली है। जिस पर तबरित कारबाई करते हुए टीम को घटनास्थल पर भेज  दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *