संजौली-आईजीएमसी सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया

शिमला, / 22 दिसम्बर / एन एस बी न्यूज़
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां बताया कि नगर निगम शिमला के अंतर्गत सभी वार्डों में 27 दिसम्बर, 2019 तक प्रदेश सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सफाई अभियान पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने आज इस अभियान की शुरुआत संजौली वार्ड से की। उन्होंने आज संजौली-आईजीएमसी सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा चलौंठी क्षेत्र में भी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्य किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड में नागरिकता संशोधन बिल तथा अधिनियम के संबंध में भी लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाना तथा जागरूकता प्रदान करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने 27 दिसम्बर को ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने की अपील की।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंद्र चैहान, आयुक्त नगर निगम पंकज राय, शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, लता ठाकुर, मंडल सचिव वीरेंद्र शर्मा, ,हिमालयन क्रांति कलपी शर्मा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।