Site icon NewSuperBharat

विधानसभा में पहली बार पहुंची सुक्खू की पत्नी,विपक्ष ने भी खूब लगाए ठहाके

शिमला / 03 सितंबर / न्यू सुपर भारत /

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर आज पहली बार विधानसभा में पहुंचीं। इस खास मौके पर भाजपा के ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने कमलेश ठाकुर को विधानसभा में देखकर मुख्यमंत्री सुक्खू पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “अब भाभी जी भी सदन में हैं,” हम नहीं चाहते कि आप पर हमले हो और भाभी जी को बुरा लग जाए। भाभी जी को ऐसा न लगे कि सदन में नहीं जाना. इसलिए सत्ता पक्ष को बढ़ा मन रखना होगा। सतपाल सत्ती की इस टिप्पणी पर सदन में सभी सदस्य हंसी के ठहाके लगाते रहे।

स्पीकर का मजाकिया स्वागत

सतपाल सत्ती के बाद, विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने भी कमलेश ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछा, “क्या आप भी पत्नी से डरते हैं?”

इसके बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “आप मुझे पत्नी का नाम लेकर डराने की कोशिश न करें।”

कमलेश ठाकुर, जिन्होंने देहरा से विधानसभा उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंची हैं, आज सुबह मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ गाड़ी में विधानसभा पहुंचीं। सदन में वे लाहौल स्पीति की महिला विधायक अनुराधा राणा के साथ बैठीं।

हिमाचल प्रदेश में यह पहला मौका है जब पति-पत्नी दोनों एक साथ विधानसभा में नजर आए हैं। इससे पहले, पिता-पुत्र के तौर पर वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह विधानसभा में एक साथ बैठे थे, लेकिन पत्नी-पत्नी के रूप में यह पहली बार है।

Video : विधानसभा में पहली बार पहुंची सुक्खू की पत्नी,विपक्ष ने भी खूब लगाए ठहाके

♦️ राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट स्कीम का हश्र है हिमाचल का आर्थिक संकट : जयराम ठाकुर

Exit mobile version