April 15, 2025

14 महीने में ही फ्लॉप हो गई सुक्खू की फिल्म : जयराम

0

शिमला / 11 मई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की फिल्म उसी दिन फ्लॉप हो गई थी जब उन्हीं के विधायक कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने 5 साल सरकार चलाई है और बेदाग होकर 5 साल मुख्यमंत्री रहे, कोई उंगली उठाकर नहीं कह सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा की सुक्खू की फिल्म 14 महीने में ही फ्लॉप हो गई। उन्हीं के जिला के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *