Site icon NewSuperBharat

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,महिलाओं को बड़ा तोहफा

Big news for women, big gift for women

शिमला / न्यू सुपर भारत / न्यू सुपर भारत

Himachal Sukhu Govt : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सुक्खू सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दे की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में प्रेस वार्ता की और इस प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 रुपए पेंशन देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बजट के जवाब के दौरान ही इसकी घोषणा करना चाहते थे परंतु विपक्ष के शोर-शराबे की वजह से यह घोषणा नहीं हो पाई। इसीलिए आज यह घोषणा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई।

मुख्यमंत्री सुक्खू कहा कि 18 साल से अधिक आयु की सभी बेटियों व महिलाओं को इसका लाभ होगा। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी। बता दे कि प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने की गारंटी दी थी। कांग्रेस की इस गारंटी को लेकर भाजपा द्वारा भी कई बार सुक्खू सरकार पर निशाना साधा गया। अब इस गारंटी को पूरा करने का ऐलान कर दिया गया है।

Exit mobile version