Site icon NewSuperBharat

प्रदेश के 9 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट,बढ़ते तापमान से लोग बेहाल………

शिमला / 13 जून / न्यू सुपर भारत ///

आज हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में लू चलने की संभावना है. शिमला जिला के निचले इलाकों में भी लू की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है।

बारिश नहीं होने और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल है। खासकर दिन के वक्त लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। स्कूली बच्चों को दिन में स्कूल से घर लौटते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। हीटवेव की चेतावनी के बाद ज्यादातर शहरों के तापमान में एक से डिग्री सेल्सियस का ओर उछाल आएगा।

मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी पूरी तरह से तप रहे हैं। मैदानी जिलों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात के समय भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज व कल कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 18 व 19 जून को भी कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है।

Exit mobile version