September 27, 2024

हिमाचल में सोनिया,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार

0

शिमला / 15 मई / न्यू सुपर भारत ///

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। एआईसीसी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी की है। इनमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

हिमाचल में अंतिम चरण में एक जून को चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। 17 मई को नामांकन वापस लिया जाएगा. 18 मई से राज्य में चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार कैंपेनर को नियुक्त किया है, जो प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, CM सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांगड़ा से प्रत्याशी आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट शामिल है।

स्टार प्रचारकों की सूची में इन नेताओं का नाम भी शामिल है. हिमाचल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक आशा कुमारी, हैल्थ मिनिस्टर मंत्री धनिराम शांडिल, राज बबर, दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर, मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी व PWD विक्रमादित्य सिंह, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक आरएस बाली, युवा एवं खेल विभाग मंत्री यादवेंद्र गोमा, CPS आशीष बुटेल, कैप्टन प्रवीण दावर, राजेश लिलोथिया, मेजर जनरल रिटायर डीवीएस राणा, अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *