September 27, 2024

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिलाएं सम्मानित

0

सोलन / 11 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस-2020 पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 


कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वयं सहायता समूहों के सम्मानित किया गया। कंडाघाट विकास खंड के ज्योति स्वयं सहायता समूह, सोलन विकास खंड के महादेव स्वयं सहायता समूह, साक्षी स्वयं सहायता समूह तथा हुनर, शक्ति, साक्षी एवं स्वर्ण स्वयं सहायता समूह तथा धर्मपुर विकास खंड के आशा स्वयं सहायता समूह कसौली को सम्मानित किया गया।
जिला बाल संरक्षण इकाई सोलन की टीम को कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए बाल कल्याण समिति सोलन की अध्यक्ष विजय लांबा, विधिक अधिकारी सपना चैहान, प्रोजेक्शन अधिकारी सुमन, आउटरीच कार्यकर्ता किरन बाला तथा सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिल को सम्मानित किया गया।


पोषण अभियान के तहत बेहतरीन कार्य के लिए विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के पर्यवक्षकों, कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। 
धर्मपुर विकास खंड के तहत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक धर्मपुर भूमिका जग्गी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम लता, आंगनबाड़ी सहायिका बिमा देवी, एएनएम शांति देवी, आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कुनिहार विकास खंड के तहत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक कुनिहार तारा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता, आंगनबाड़ी सहायिका मंजू देवी, एएनएम संतोष शर्मा तथा आशा कार्यकर्ता रमा शर्मा को सम्मानित किया गया। 


नालागढ़ विकास खंड के तहत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक नालागढ़ निर्मला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी, आंगनबाड़ी सहायिका ज्ञानो देवी, आशा कार्यकर्ता सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।
सोलन विकास खंड के तहत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सोलन सरोज शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना, आंगनबाड़ी सहायिका शीतू, एएनएम प्रदीप कुमार, आशा कार्यकर्ता बबली देवी को सम्मानित किया गया। .0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *