Site icon NewSuperBharat

Viral : बेहद कम उम्र में चाट बेचकर परिवार का खर्च चलाता है ये छात्र

4 मार्च / न्यू सुपर भारत

सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को प्रभावित भी करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए फूड स्टॉल चल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। यह वीडियो जालंधर की बताई जा रही है जहां दसवीं क्लास का एक लड़का फूड स्टॉल चलता है।

View this post on Instagram

चाट बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाता है ये छात्र

जानकारी के मुताबिक लड़के के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया तब से यह लड़का ही अपने परिवार का खर्च उठा रहा है। लड़के के परिवार में उसकी मां और दो बहने हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लड़के का फूड स्टॉल आदर्श नगर, चौपाटी, जालंधर, पंजाब में है।

Exit mobile version