February 22, 2025

शिमला लोकसभा सीट बेहद रोचक

0

शिमला / 16 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की लोकसभा सीट में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व सोलन जिले का रहा है। सोलन जिले से तीन सांसदों ने 38 वर्षों तक लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। सिरमौर जिला दूसरे स्थान पर है। सिरमौर से पांच सांसद सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंचे और 30 वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। शिमला जिले को प्रतिनिधित्व का मौका सिर्फ ढाई साल के लिए मिला।

शिमला लोकसभा क्षेत्र में अधिकतम प्रतिनिधित्व सोलन जिले के कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी को मिला, जो 1980 से 1998 के बीच छह बार सांसद रहे और 18 वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

दूसरे नंबर पर सिरमौर जिले के प्रताप सिंह रहे, वे 15 साल तक तीन बार सांसद रहे। कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल दो बार सांसद रहे और 10 वर्षों तक उनका कार्यकाल रहा।

मौजूदा कांग्रेस सांसद सुरेश कश्यप, जिनका कार्यकाल पांच साल का है, फिर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस बार भाजपा ने फिर से सिरमौर जिले से प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस पार्टी ने सोलन जिला के कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *