प्रदेश में फिर से भीषण गर्मी,तापमान में उछाल

शिमला / 9 जून / न्यू सुपर भारत ///
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। प्रदेश में आज मौसम लगभग साफ बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में आज मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 जून तक मौसम साफ रहेगा। 12 और 13 जून को एक दो स्थानों पर लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में वृद्धि होगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में तापमान में उछाल आने की संभावना है।