September 27, 2024

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी, तापमान में भी गिरावट दर्ज,जानिए ताजा पूर्वानुमान..

0

शिमला / 10 नवंबर / न्यू सुपर भारत

येलो अलर्ट पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई और राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई. अटल टनल, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग के आसपास बर्फबारी के कारण पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह हाईवे बंद है. पर्यटकों को सोलंग नाला और माड़ी में ही रोका गया। मौसम परिवर्तन से शुक्रवार को राज्य का अधिकतम तापमान छह डिग्री तक गिर गया.

प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दीपावली से धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। 12 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *