September 22, 2024

शिमला पहुंचे राहुल गांधी,सोनिया और प्रियंका पहले से मौजूद

0

शिमला / 21 सितंबर / न्यू सुपर भारत /

देश के दो राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को शिमला पहुंचे। उन्होंने दोपहर 1:02 बजे चौपर से छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के पास बने हैलिपेड पर लैंड किया।

सोनिया और प्रियंका पहले से मौजूद

राहुल के साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी पहले से शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अगले 1-2 दिन वहीं रुकेंगे, हालांकि उनका आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

चुनावों पर ध्यान केंद्रित

राहुल गांधी छराबड़ा से हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों पर नजर रखेंगे। उल्लेखनीय है कि उनका शिमला आने का कार्यक्रम पिछले शुक्रवार को था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के कारण वह पहले नहीं आ पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *