Site icon NewSuperBharat

बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैडमिंटन खेल सबको चौंकाया

नई दिल्ली / 11 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते नज़र आईं. हैरानी की बात ये है कि राष्ट्रपति मुर्मू के शानदार खेल ने साइना नेहवाल जैसी दिग्गज खिलाड़ी को भी हैरान कर दिया. वीडियो में साइना नेहवाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने जीत के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी की तरह मैच खेलते नज़र आई. मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राष्ट्रपति के X हैंडल पर कैप्शन में लिखा गया है : ‘द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखा गया जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का प्रेरक कदम भारत के बैडमिंटन को एक ताकत के रूप में उभरने को ध्यान में रखते हुए है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।’ ‘पद्म पुरस्कार विजेताओं की विशेषता वाली ‘हर स्टोरी – माई स्टोरी’ व्याख्यान सीरीज के एक भाग के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण देंगी और दर्शकों के साथ बातचीत करेंगी।’

Exit mobile version