क्या…… मंडी से प्रतिभा सिंह का नाम फाइनल, दो सीटों पर प्रत्याशी तय?

शिमला / 28 मार्च / न्यू सुपर भारत ///
हिमाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं तो वहीं कांग्रेस ने फिलहाल किसी भी सीट पर प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। कांग्रेस में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कौन होगा इसकी चर्चा काफी तेज है। मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह का नाम चर्चा में है, हालांकि प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। हाई कमान को भी उन्होंने इस फैसले से अवगत करवा दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा।
अब इसी बीच चर्चाएं तेज है की प्रतिभा सिंह का नाम मंडी संसदीय सीट के लिए फाइनल हो गया है। मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ेंगी परन्तु अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने लोकसभा की दो सीटों मंडी और हमीरपुर पर सहमति बना ली है। मंडी सीट से प्रतिभा सिंह और हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है दोनों का नाम फाइनल हो गया है। अब ये महज अटकलें हैं या फिर सच्चाई इसकी पुष्टि नहीं हुई है