Site icon NewSuperBharat

प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला

PM Modi

PM Modi

शिमला / 15 सितम्बर / न्यू सुपर भारत /

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला। जम्मू कश्मीर के डोडा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कांग्रेस के झूठे वादों और उनके कार्यकाल की आलोचना की। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में जनता से कई वादे किए, लेकिन राज्य को बर्बाद कर दिया।

हिमाचल में बुनियादी सेवाओं की स्थिति

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सड़क, बिजली, और पानी की सेवाएं ठप पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारी को समय पर सैलरी नहीं मिल रही और महंगाई चरम पर है। PM मोदी ने यह भी कहा कि राज्य में नौजवानों की भर्तियां बंद पड़ी हैं।

कांग्रेस को सबसे धोखेबाज पार्टी बताया

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी करार दिया। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि पार्टी सरकारी तिजोरी के दम पर जनता से झूठे वादे करती है।

जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार

मोदी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में जनसभा को संबोधित करने गए थे। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के उदाहरण का इस्तेमाल करके कांग्रेस पार्टी पर हमला किया।

ये भी पढ़ें :-

♦️ हिमाचल में फटा बादल,मलबे के साथ आई बड़ी चट्टानें

♦️ अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफा देने का ऐलान : आगे क्या होगा?

♦️ शहीद अरविंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ

ये भी देखें :-

Video : संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल देश का पहला

Video : नीचे की और खिसक गया पूरा पहाड़,लैंडस्लाइड का वीडियो

Exit mobile version