प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत वरुणा में कार्यक्रम का आयोजन

नालागढ़ / 22 दिसंबर / न्यू सुपर भारत
प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत कार्यालय वरुणा में ग्राम पंचायत कश्मीरपुर, मस्तानपुरा, करसौली, घोलोवाल, बेरछा, बघेरी, खिलियां तथा वरुणा इत्यादि क्षेत्रों से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनीं गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी (ना) नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नालागढ़ उपमंडल में ‘प्रशासन गांव की ओर’अभियान के अंतर्गत 21 से 23 दिसंबर तक आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अन्तर्गत नालागढ़ उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को वरुणा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 13 शिकायतें तथा 7 मांगे शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 25 इंतकाल किए गए तथा तीन प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित सभी शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया जबकि सभी मांगों को संबंधित विभागो को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पेयजल, बिजली, पानी तथा सड़कों एवं रास्तों से सम्बन्धित शिकायतों तथा मांगो बारे आवेदन किया। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एसडीएम नालागढ़ ने जानकारी दी कि 23 दिसंबर को कार्यालय ग्राम पंचायत साईं में ग्राम पंचायत सांई, सौड़ी, बवासनी, बायला, बारियां तथा भटोली कलां निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि वह इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाकर अपनी समस्याओं बारे प्रशासन व सरकार को अवगत करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ ओम पाल डोगरा, नायब तहसीलदार पंजैहरा राजकुमार पोसवाल, गुरपाल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत वरूना, बलदेव सिंह प्रधान ग्राम पंचायत बघेरी, बलविंदर कौर प्रधान ग्राम पंचायत बेरछा,
छोटू राम प्रधान ग्राम पंचायत मस्तान पुरा, दर्शन सिंह प्रधान ग्राम पंचायत घोलोवाल, बंदना प्रधान ग्राम पंचायत करसौली, गुरमीत कौर प्रधान ग्राम पंचायत कश्मीरपुर, सोमनाथ प्रधान ग्राम पंचायत नवाग्रां के अलावा राजस्व, विद्युत, जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, महिला एवं बाल विकास सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।