अम्बाला / 19 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत
भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में अम्बाला शहर में भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नाहन हाउस से आयोजित की गई यह विशाल शोभा यात्रा के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद रतनलाल कटारिया तथा अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने शिरकत की।
इस अवसर पर सांसद रतनलाल कटारिया ने भगवान वाल्मीकि जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि रामायण के रचियता थे। इनकी महान रचना महा ग्रन्थ रामायण यह एक ऐसा ग्रन्थ हैं जिसने मर्यादा, सत्य, प्रेम, भातृत्व, मित्रत्व एवम सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई है। वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं, उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था।
हमें यही चरित्र उन्हें महान बनाता हैं और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता हैं। उन्होंने कहा कि महान ग्रन्थ रामायण लिखकर दिखाया कि बुराई के उपर अच्छाई की विजय होती है। मोदी सरकार और मनोहर सरकार ने वाल्मीकि समाज के लिए कईं कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। आज पूरे देश में सभी जगह पर भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में बडी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने वाल्मीकि धर्मशाला के लिए 2.50 लाख रूपये की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक असीम गोयल ने भगवान वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी भगवान वाल्मीकि जी की बताई शिक्षाओं का अनुसरण करें और बुराईयों का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलें। भगवान वाल्मीकि जी का जीवन प्रत्येक आदमी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। इस दूनिया की सबसे महान ग्रन्थ रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि द्वारा की गई है। भगवान वाल्मीकि जी का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत है।
विधायक असीम गोयल ने भगवान वाल्मीकि प्रंबधक कमेटी द्वारा रखी गई मांगो को पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से वाल्मीकि सत्संग भवन के लिए 11 लाख रूपये, नाहन हाउस में वाल्मीकि चौक के सौन्दर्यकरण के लिए 5 लाख रूपये तथा एक लाईब्रेरी या डिस्पैंसरी बनवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व मेयर रमेश लाल मल, पार्षद मोनिका मल, मनीष आनंद, संदीप सचदेवा, सुरेश सहोता, सुंदर ढिंगरा, अमन सूद, रितेश गोयल, दीपक बिडलान, अर्पित अग्रवाल, गुरविन्द्र मानकपुर, निखिल कांगडा, प्रबंधक कमेटी से ललित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।