February 22, 2025

पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी बढ़चढ़ कर भाग ले विद्यार्थी (डॉ अरुणा शर्मा )

0

 नूरपुर / 30 दिसम्बर / पंकज

नूरपुर के राजकीय आर्य महाविधालय में सोमवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! इस आयोजन में कॉलेज की प्राचार्य डॉ अरुणा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ! उन्होंने विधार्थियो को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया ! इस दौरान कॉलेज में 100मीटर रेस , जेवलिन थ्रो , लांग जम्प , हाई जम्प , डिस्कस थ्रो , शार्टपुट आदि खेलो का आयोजन किया गया जिसमे कालेज के लड़के और लड़कियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया !

इस मौके पर डॉ दिनेश शर्मा, प्रोफेसर संजय जसरोटिया , डॉ अश्विनी शर्मा, प्रोफेसर सीमा ओहरी, प्रोफेसर कुलवंत सिंह, डॉक्टर दिलजीत सिंह , डॉक्टर चंचल,  प्रोफेसर रीमा, प्रोफेसर किरण, प्रोफेसर अल्का, प्रोफेसर कमलेश पराशर, डॉक्टर सोहन, प्रोफेसर परल बख्शी, प्रोफेसर आदर्श शर्मा, डॉ सीमा, प्रोफेसर नरेंद्र, कार्यालय के अधीक्षक अशीष शर्मा प्रोफेसर मोनिका उपस्थित रहे।                                                                                                                  

 फोटो केप्शन –  मुख्यातिथि डॉ अरुणा शर्मा का स्वागत करता कॉलेज स्टाफ व प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *