मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत उपायुक्त सोलन ने किया चंडी तथा पंजैहरा का दौरा।

नालागढ़ / 23 सितंबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़ :
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजैहरा में आगामी 29 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहारी ने आज कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने जनसभा स्थल पर बैठने की व्यवस्था व कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग संबंधी आवश्यकताओं तथा उसके लिए चिन्हित स्थलों के अलावा राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त सोलन ने नालागढ़ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसभा आयोजन स्थल पर स्वच्छता व पीने के पानी की उचित व्यवस्था के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों का भी पालन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त सोलन ने इससे पूर्व दून विधानसभा क्षेत्र के चंडी का भी दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहां पर आगामी 29 सितंबर 2021 को ही संभवत मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता व हिमाचल प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हरबंस पटियाल, ग्राम पंचायत पंजैहरा के प्रधान राजेंद्र कुमार व उप प्रधान गोपाल कृष्ण, एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, उप मंडलीय पुलिस अधिकारी अमित यादव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड दर्शन सिंह अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग पुनीत शर्मा , नायब तहसीलदार पंजैहरा राज कुमार पोसवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित।