March 3, 2025

Minister Mahendra Singh Thakur ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और किया त्वरित समाधान

0

मंडी / 7 मई / न्यू सुपर भारत

जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जमुला,  बल्याली,टकरेहड,सोहर-1,सोहर-2,सोहर-3,सोहर  हरिजन बस्ती, रवाडा,लोअर  घनाला भरेडी बस्ती, लोअर  घनाला  दरेई बस्ती, अप्पर घनाला, बल्ला गांवों में   लोगों की  समस्याओं को भी सुना तथा  उनका  त्वरित समाधान  भी किया तथा  शेष को शीघ्र ही निपटान के लिए समबन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिए ।

इन मौकों  पर उपस्थित लोगों  को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से गत सवा  चार वर्षों के दौरान  प्रदेश में विकास  की एक नई गाथा लिखी गई है । उन्होने कहा कि सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में जहां हिमाचल प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित हुआ है  वहीं  धर्मपुर   विधानसभा क्षेत्र भी विकास की  दृष्टि में  अग्रणी क्षेत्र  बन पाया है ।

उन्होने कहा कि धर्मपुर  क्षेत्र में बिना किसी  भेदभाव के   मूलभूत सुविधाएं  लोगों को उपलब्ध करवाई गई तथा क्षेत्र का अभूतपूर्व सर्वांगीण  विकास  सुनिश्चित हुआ । जलशकित मंत्री ने कहाकि  आज संधोल में ही  100 बिस्तरों  का अस्पताल, मिनी सचिवालय, पुल ,सड़कों का जाल,बस स्टैंड तथा इसके साथ नाले की चैनिलाईजेशन  ,सेन्ट्रल स्कूल, पेयजल व सिंचाई  योजनाएं, आईटीआई, कालेज, सैनिक रेस्ट हाऊस, सीएसडी कैंटीन, इसीएचएस, स्टेडियम,बड़ा पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस, 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोक्ष धाम ,खेल परिसर , बिजली वयवस्था को सुदृढ़ करने हेतु  बल्ला में  33 केवी विद्युत केन्द्र में भी खोला गया तथा ग्रामीण क्षेत्र में  प्रदेश   की पहली सीवरेज  स्कीम यहाँ  बनाई गई ।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में   प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए  एचपी  शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की  गई  है जो  न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है।

उन्होने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुडऩे का आहवान किया ताकि  हिमाचल प्रदेश  को फल राज्य के रूप  में  विकसित किया जा सके। महेंद्र सिहं ठाकुर ने  इस    क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वे आगे भी मिलकर चलें ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सकें बल्कि नया मुकाम दिया जा सके ।


महेन्द्र सिंह ठाकुर ने   कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान वर्तमान राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों और कमजोर वर्गों का सामाजिक, आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग का उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रथम ही निर्णय वृद्धजनों के उत्थान और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए समर्पित था।

महेन्द्र सिंह ठाकुर  ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 125 यूनिट  तक बिजली फ्री  करने ,महिलाओं को  एचआरटीसी  की बसों  में  आधा किराया  देने  तथा ग्रामीण क्षेत्र में  पेयजल  सुविधा  निशुल्क  करने  ,  दैनिक दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी को 50 रुपये प्रतिदिन बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में भी काफी वृद्धि की गई।

इस अवसर पर घनाला पंचायत प्रधान कशमीर सिंह ठाकुर,  जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, प्रधान ईन्द्रा,उपप्रधान दिनेश,पूर्व  प्रधान  कुमकुम व अंजना , ,अधिशाषी अभियन्ता  जलशकित राकेश पराशर ,क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा,बीडीओ करतार धीमान,अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सुनील, एसएमएस बागबानी  रामेश ठुकराल,शक्ति केन्द्र प्रधान राज सिंह,   पार्टी  पदाधिकारी एवं सदस्य,पंचायती राज  संस्थान के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *