September 28, 2024

हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0

शिमला / 28 सितंबर / न्यू सुपर भारत

29 HAS अधिकारियों के ट्रांसफर : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 29 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के ट्रांसफर की घोषणा की। इसमें 12 SDM भी शामिल हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए।

साल 2007 बैच के HAS अधिकारी जितेंद्र सांजटा को एससी, एसटी, ओबीसी अल्पसंख्यक दिव्यांग एम्पावरमेंट विभाग का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। वहीं, सुषमा वत्स को प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल रेगुलेटरी कमिशन का सचिव नियुक्त किया गया है।

SDM और अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

  • सुरेंद्र मोहन को SDM कुमारसैन
  • स्मृतिका को SDM बल्ह
  • अमर नेगी को SDM सुंदरनगर
  • शशि पाल शर्मा को SDM भोरंज
  • प्रियंका को SDM पच्छाद
  • विकास शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त पालमपुर

अन्य ट्रांसफर

  • भुवन शर्मा को नगर निगम शिमला में संयुक्त आयुक्त
  • सलीम को SDM धीरा
  • मयंक शर्मा को डिप्टी रेजिडेंट नई दिल्ली
  • शिखा को SDM काजा
  • राजीव कुमार को SDM नाहन

ये भी पढ़ें :-

♦️ रिटायर IAS को तीसरी बार सेवा विस्तार

♦️ माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता

ये भी देखें :-

Video : पशुपालकों की बल्ले-बल्ले : दूध के दाम बढ़ने से चेहरे खिले!……

Video : हिमाचल प्रदेश के टोल बैरियरों पर फास्टैग से शुल्क वसूली की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *