Site icon NewSuperBharat

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम


फतेहाबाद / 06 मार्च / न्यू सुपर भारत


उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। वे वीसी के माध्यम से सुबह 11.15 बजे प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।


उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भी अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 मार्च को सुबह 8 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ स्थानीय पंचायत भवन से पपीहा पार्क, मॉडल टाउन तक प्रस्थान करेगी। दौड़ में 300 के लगभग प्रतिभागी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि 8 मार्च को सुबह 9 बजे लघु सचिवालय के एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और पंजीकरण का कार्य किया जाएगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को भट्टू के राजकीय विद्यालय में, गांव खान मोहम्मद के राजकीय विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि लघु सचिवालय के समीप जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।

Exit mobile version