February 23, 2025

नगर परिषद बद्दी के सभागार में दिखाया गया मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

0

नालागढ़ / 6 मार्च / न्यू सुपर भारत

नगर परिषद बद्दी के सभागार में 6 मार्च को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  दिखाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी एलइडी स्क्रीन स्थापित की गई थी तथा उपमंडल प्रशासन नालागढ़ द्वारा लोगों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता के अतिरिक्त अनेक स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक परमजीत सिंह पम्मी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ श्रीकांत, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्षा जमुना देवी, बीडीसी नालागढ़ के उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, नगर परिषद बद्दी की अध्यक्षा उर्मिल चौधरी उपाध्यक्ष मानसिंह मेहता, भारतीय मजदूर संघ उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मेला राम चंदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान सिंह, राम सिंह सैनी, गुरमेल चौधरी, सोनी प्रधान, बलविंदर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *