September 27, 2024

हिमाचल प्रदेश में मौसम की ताज़ा अपडेट

0
Himachal Weather Update

शिमला / 4 जून / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश में 6 जून तक मौसम खराब रहेगा। प्रदेश की मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 7 जून को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। 8, 9 और 10 जून को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश में मंडी, भुंतर और ऊना जिला में लू चली।

हिमाचल प्रदेश में आज कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सबसे कम तापमान केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस हुआ तो वही सबसे अधिक तापमान नेरी में 43.4 डिग्री सेल्सियस हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *