Site icon NewSuperBharat

कपिल ने की सुनील ग्रोवर की तारीफ,अर्चना पूरन सिंह को कहा….

29 मार्च / न्यू सुपर भारत

हाल ही में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए कहा था कि पूरा शो एक तरफ और उनकी (सुनील) फैन फॉलोइंग एक तरफ. इस दौरान कपिल ने अर्चना पूरन सिंह को अपना लकी चार्म बताया।

आपको बता दें कि कपिल द ग्रेट कपिल इंडिया शो से वापस आ रहे हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो की खास बात यह है कि सुनील ग्रोवर 7 साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनके और कपिल के बीच सारे मतभेद दूर हो गए.

कपिल ने शो के प्रमोशन में कहा ‘वह (अर्चना सिंह) हमारी लकी चार्म हैं। हमने 2013 में शो शुरू किया था। उससे पहले मैंने अर्चना जी के साथ कॉमेडी सर्कस में काम किया था। उनकी खासियत यह है कि वो हर तरह से कॉमेडी को समझती हैं। यह उनकी एक कला है। जब वो हमारे सामने बैठती हैं, तो हमें बहुत मजा आता है।इस शो को 11 साल हो गए हैं। मैं इस शो को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। इस बार हम और जोश के साथ आ रहे हैं।’

Exit mobile version