September 19, 2024

‘काश! मैं भी लड़का होती’,आयुष्मान खुराना का वीडियो

0
'काश! मैं भी लड़का होती',आयुष्मान खुराना का वीडियो

'काश! मैं भी लड़का होती',आयुष्मान खुराना का वीडियो

16 अगस्त / न्यू सुपर भारत

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना एक कविता बोलते हुए नजर आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना की वीडियो चर्चा की विषय बनी हुई है। आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह यह कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। यकीन मानिए, इस कविता को सुनकर ही आंसू निकल आएंगे। कविता कुछ यूं है-

Video : काश मैं भी लड़की होती।

मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती, काश मैं भी लड़का होती।
झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती सारी रात दोस्तों के साथ फिरती,
काश मैं भी लड़की होती।
कहते सुना है सबको कि लड़की को पढ़ाओ-लिखाओ सशक्त बनाओ।
और जब पढ़-लिखकर डॉक्टर बनती तो मेरी मां ना खोती उसकी आंखों का मोती,
काश मैं भी लड़का होती।
36 घंटे का कार्य दुश्वार हुआ, बहिष्कार हुआ, बलात्कार हुआ, पुरुष के वहशीपन से साक्षात्कार हुआ।
काश! उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती।
काश मैं ही लड़का होती।
कहते हैं सीसीटीवी नहीं था, होता भी तो क्या होता।
एक पुरुष सुरक्षाकर्मी जो उस पर नजर रखता, उसकी नजर भी कितनी पाक होती?
काश में एक लड़का होती।
अगर मैं एक लड़का होती शायद आज मैं भी जिंदा होती।

ये पढ़ें :-

♦️ मुख्यमंत्री से बैठक,पटवारी और कानूनगो संघ ने लिया ये निर्णय

♦️ ऐतिहासिक रिज मैदान पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *