सदस्यता अभियान के तहत हर हल्के में किया जायेगा जेजेपी को मजबूत – दिग्विजय चौटाला

फतेहाबाद / 19 मार्च / न्यू सुपर भारत
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव व फतेहाबाद जिले में सदयस्ता अभियान के प्रभारी दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने स्थानीय जाट धर्मशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने की ।इस अवसर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी का यह सदस्यता अभियान 13 अप्रैल तक एक महीने जारी रहेगा।
जिला फतेहाबाद के तीनों हलकों में एक महीने के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को जननायक जनता पार्टी से जोड़ा जाएगा। इससे पार्टी संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। पार्टी के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य हलके के गांव-गांव, वार्ड-वार्ड व घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे और लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में जननायक जनता पार्टी के साथ जुड़ने को लेकर पूरा उत्साह है। वहीं दिग्विजय ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर कहा की बिखराव के कारण कांग्रेस की हार हुई है। इनेलो पर भी दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनेलो का जल्द ही जेजेपी में विलय हो जायेगा हमें पुराने साथियों को जेजेपी में मिलाना है।जेजेपी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन की ओर से जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी, लगन व मेहनत के साथ पूरा करेंगे तथा दिन रात मेहनत करके पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि फतेहाबाद जिले के तीन हल्के है प्रत्येक हल्के में पांच हजार कार्यकर्ता बनाएं जाएंगे इस के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाएंगे व पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 10 महीने की जेजेपी पार्टी ने सत्ता में भागीदारी की और आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनकल्याण के कार्यों में लगे हुए है और जन-जन के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रत्येक हल्के की 10 ग्राम पंचायतों और कुल 30 किट प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक किट क्रिकेट के खिलाड़ियों को इनसो की तरफ से वितरत की।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया,वीरेंद्र सिवाच,रतिया प्रभारी शगनजीत सिरसा, हल्का प्रधान विजेंद्र साहू, राकेश सिहाग, संदीप समैण, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, युवा हल्का अध्यक्ष अनिल नहला, मनजीत कमाना, मनोज धारसूल, पंकज झाझड़ा, महिला जिलाध्यक्ष कैलाश रानी, इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी, मंजू बाजीगर, कैप्टन जगजीत सिंह, गुरप्रीत जेई, पूर्ण नारंग, मास्टर होशियार सिंह ढिल्लों, जिला प्रवक्ता कुलदीप सैनी, पवन चुघ सहित अन्य जेजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।