झज्जर जिला के खेडी आसरा निवासी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल में एएसआई भूपेंद्र राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी मेडल से सम्मानित

भूपेंद्र कुमार, एएसआई
झज्जर, 27 जनवरी / राजन चब्बा
झज्जर जिला के गांव खेड़ी आसरा निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत एएसआई भूपेंद्र कुमार को राष्टï्रपति पुलिस बहादुरी मेडल से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी मेडल के लिए दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन किया गया है। राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी मेडल के लिए चयनित दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारियों व कर्मचारियों में स्पेशल सैल के एएसआई भूपेंद्र कुमार वत्स भी शामिल हैं।
विवरणानुसार आतंकियों को पकडऩे, बम धमाकों की घटनाओं के मामलों को सुलझाने व गैंगस्टरों को पकडऩे कार्यवाहियों में उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत गांव खेड़ी आसरा के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल के उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार वत्स को पहले भी 80 बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2018 में बाटला हाऊस एनकाउंटर में शामिल इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकी को पकडऩे की कार्यवाही में शामिल भूपेंद्र कुमार वत्स को हवलदार के पद से सहायक उप निरीक्षक के पद पर ऑउट ऑफ टर्न पदोन्नत किया गया था। वर्ष 2019 में दिल्ली, हरियाणा व महाराष्ट्र से 1300 करोड़ रूपये की हैरोइन पकडऩे वाली दिल्ली पुलिस के उप पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा व सहायक पुलिस आयुक्त ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम में सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार वत्स भी शामिल थे। इसके लिए 23 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिल्ली पुलिस की इस 17 सदस्यीय टीम को बैस्ट ऑप्रेशन मेडल से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है 22 अगस्त, 2020 में दिल्ली में आई एस आई एस के खुंखार आतंकी अबु आसिफ को धर दबोचने पर दिल्ली पुलिस की चार सदस्यीय टीम को राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी मेडल के लिए चुना गया है। पकड़े गए आंतकी अबु आसिफ के पास टाइमर सहित प्रैशर कुकर लाईव बम, सुसाईड बैल्ट व विस्फोटक भी बरामद हुआ था। राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी मेडल के लिए चुनी गई चार सदस्यीय टीम में उप पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा, सहायक पुलिस आयुक्त ह्रदय भूषण, उप निरीक्षक संदेश व सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार वत्स भी शामिल हैं।
राष्ट्रपति पुलिस बहादुरी मेडल के लिए चुने गए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल के सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार वत्स का जन्म 11 अप्रैल,1979 में झज्जर जिला के खेडी आसरा गांव में हुआ। भूपेंद्र कुमार वत्स के पिता जल सिंह वत्स भी भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे और वे वर्ष 2017 में उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
—————
———————-