February 23, 2025

लाडली रक्षा संस्था द्वारा अम्बेडकर भवन अम्ब में रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0

अम्ब / 08 मार्च / एन एस बी न्यूज़। लाडली रक्षा संस्था द्वारा अम्बेडकर भवन में रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।सबसे पहले सभी अम्ब की महिला शक्ति का तिलक लगा कर बैंगनी रिबन बाँध के मिष्ठान के साथ स्वागत किया गया। जिसमें गणेश पूजन दीप प्रज्वलित के बाद लाडली रक्षा संस्था की अध्यक्षा रेखा जम्वाल ने महिलाओं को महिला दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी कि औरत को सर्वप्रथम खुद का सम्मान करना सीखना होगा तथा समस्त नारी शक्ति का आदर करना होगा।हर कुरीतियों के विरुद्ध महिला शक्ति को एकजुटता के साथ खड़े रहना होगा तभी इस तरह के कार्यकम सफल हो सकते हैं। इसके बाद अधिवक्ता सरिता कश्यप ने महिलाओं को घरेलू हिंसा और कानून सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी नारी शक्ति ने ‘शक्ति लाइव लोगो’ का चक्र बनाया। इसके बाद म्यूजिकल चेयर, बरेड कम्पटीशन, बैलेंस कॉम्पिटिशन, दमशराज,टग ऑफ़ वॉर आदि प्रतियोगिताएं करवाईं गयींजिसमें बरेड कम्पटीशन में पंकज रांनी ने बाज़ी मारी।दंमशराज में बबीता,बैलेंस कम्पटीशन में मीना कुमारी,म्यूजिकल चेयर में पूनम तथा वैल-ड्रैस-अप में प्रथम राजेश्वरी और द्वितीय प्रीति को नवाज़ा गया। समाज सेवा के क्षेत्र में महिला मंडल की प्रधान श्रीमती कुसुम ठाकुर और सीनियर सिटीजन श्रीमती शकुंतला रांनी,आदर्श शर्मा और मीना कुमारी को मैडल दे कर सम्मानित किया गया। हमारी संस्था का कोई कोष न होने को ध्यान में रखते हुए कोषाध्यक्ष पद हटा कर ऋतू सिंह को कोषाध्यक्ष की जगह महासचिव की उपाधि दी गयी। टीम की तरफ से मौजूद रहे ईशा शर्मा, सीमा शर्मा,रीना चौहान,रंन्जु कुमारी,नेहा शर्मा,मीना कुमारी,पूनम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *