एकल नारी कृषि सहकारी सभा सलोह घालुवाल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित

घालुवाल (ऊना) / 08 मार्च / एन एस बी न्यूज़ एकल नारी कृषि सहकारी सभा सलोह घालुवाल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सभा की प्रधान कांता शर्मा ने की उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है महिला आज हर पेशे में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है उन्होंने महिलाओं को उनके कर्तव्य व अधिकारों बारे भी जागरूक किया। इस अवसर पर आश्रम की संस्थापक जय देवा का जन्म दिन भी मनाया गया तथा उनके किए गए कार्यो को भी याद किया सभा के सदस्य लखवीर सिंह जसवाल ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक गगरेट की समन्वयक सोनिका, स्वर्णी देवी, पिंकी, गणेश, ललिता, शीला देवी, जीतो देवी, अनु, सुनीता, सोमा, अंजू व पूजा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।