HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत और इतने लोग घायल

चंबा / 07 सितंबर / न्यू सुपर भारत /
दुर्घटना : बीती रात को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पठानकोट के मामून कैंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। चंबा से अमृतसर जा रही बस अनियंत्रित होकर एक रिजॉर्ट के पास सड़क पर पलट गई।
मृतक और घायल यात्रियों की जानकारी : हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जिसकी पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह, पुत्र हरजीत सिंह, निवासी खर्जिजां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश चंबा के निवासी हैं, जबकि तीन बिहार और दो अमृतसर के हैं।
घायलों की स्थिति : घायलों को विभिन्न गाड़ियों के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की पुष्टि करते हुए आरएम शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य तक भेजा गया। घायलों में चंबा के संजय, रनवीर, उर्मिला, आशा, पीयूष, जितेंद्र कुमार, संजना कुमारी, अमृतसर के रोहित और अभय, बिहार के सुशील साहनी, नगीना देवी, और ललीता देवी शामिल हैं।
हादसे के कारणों की जांच जारी : हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
Click Here To Watch the Full Video : 👈
