Site icon NewSuperBharat

HP Board 10th Result 2024 Date : 10वीं बोर्ड रिजल्ट होगा जारी

शिमला / 4 मई / न्यू सुपर भारत ///

HP Board 10th Result 2024 Date : हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार लगभग खत्म हो गया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कल यानी 5 मई, 2024 को HP बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2024 घोषित करेगा। नतीजों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा.

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड परिणाम 2024 पिछले वर्षों के नियमित समय की तुलना में इस वर्ष बहुत पहले घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 29 अप्रैल, 2024 को 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की। 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे अब घोषित किए जाएंगे. बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस साल लगभग 95,000 छात्रों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. 10वीं बोर्ड के परिणाम कल सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।

How to Check HP Board 10th Result 2024 :

1 : रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं. 2 : होमपेजपर ‘HPBOSE Matric 2024 Result’ लिंक पर (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें. 3 : यहां अपनी जन्म तिथि, रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. 4 : आपका 10वीं बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें. 5 : आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

Exit mobile version