धर्मशाला / 5 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///
कांग्रेस के बागी और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को मानहानि का नोटिस दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए सुधीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुटलैहड़ में बागी विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये में बेचने के बयान पर उन्हें कड़ी आपत्ति है. सुधीर ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के पास सबूत है तो वह जनता को दिखाएँ.
मुख्यमंत्री को यह नोटिस एडवोकेट अमर विवेक अग्रवाल के के माध्यम से भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कहा था , कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं। उनके पास इसके प्रूफ भी हैं। ”बागी विधायकों ने अपना ईमान बेचा है। ये सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। इनकी भ्रष्टाचार से की हुई कमाई जनता की है और जनता में बंटनी चाहिए। जो लोग 14 महीने में ही बिक गए, वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त करा देंगे। राजनीति से ऐसी गंदगी वोट देकर साफ करने की जरूरत है।