शिमला / 25 मार्च / न्यू सुपर भारत
हिमाचल प्रदेश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में समर्थकों के साथ होली खेली और नाटी डाली. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी.
मुख्यमंत्री सुक्खू के कैबिनेट मंत्री और उनके समर्थक त्योहार मनाने के लिए ओक ओवर में हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली मनाई।