अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया गया योगाभ्यास सत्र

हमीरपुर / 21 जून / न्यू सुपर भारत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार सुबह अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
योगाभ्यास सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाडिय़ों और आम लोगों के साथ योगासन एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज योग पूरे विश्व में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग पूरे विश्व के लिए भारत की बहुत बड़ी देन है।
योगाभ्यास सत्र में उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसपी डॉ. आकृति शर्मा के अलावा आयुष विभाग, केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।