उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय हमीरपुर में लेक्चरर के साक्षात्कार 1-2 सितंबर को

हमीरपुर / 24 अगस्त / न्यू सुपर भारत न्यूज़।
जिला मुख्यालय के निकट गांव नेरी में स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विभिन्न संकायों एवं विषयों के लेक्चचररों के पद पीरियड आधार पर भरे जाएंगे। अलग-अलग संकायों एवं विषयों के इन पदों के लिए एक और दो सितंबर को सीधे साक्षात्कार लिए जाएंगे।
महाविद्यालय के डीन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 18 विषयों के पद पीरियड आधार पर भरे जाएंगे। इन विषयों में वनस्पति विज्ञान के अलावा पशु चिकित्सा, पर्यावरण विज्ञान, बायोटैक्रोलॉजी, जेनेटिक्स, फूड इंजीनियरिंग, जीव विज्ञान, वन्य प्राणी, सिल्वीकल्चर, सांख्यिकी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, पुस्तकालय विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व अन्य विषय भी शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को एक घंटे के पीरियड के लिए 1000 रुपये मानदेय मिलेगा। एक दिन के लिए अधिकतम 3000 रुपये मानदेय मिल सकता है। आवेदक नेट या सेट पास अथवा संबंधित विषय में पीएचडी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय में या दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।