भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचली लोगाें को घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा

ऊना / 15 मई / राजन चब्बा
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचली लोगाें को घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा है। वहीं इस घड़ी में चट्टान की तरह सरकार का पूरा साथ देने की वचनबद्धता भी दोहराई है। सत्ती ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार जहां प्रदेश के अंदर रह रहे लोगाें की तमाम मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रही है। वहीं दूसरी ओर बाहर फंसे लोगों काे भी चरणबद्ध तरीके से घर वापस लाया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश के बाहर से आ रहे लोगों से भी मुसीबत के इस समय में क्वारेंटाइन नियमाें का अक्षरश: पालन करने के लिए सहयोग मांगा। सत्ती ने कहा कि पिछले तीन दिन में दो ट्रेनों के माध्यम से करीब 2129 लोग कर्नाटक और गोवा से हिमाचल लाए जा चुके हैं। जबकि अभी अन्य विशेष ट्रेनों के जरिए और भी हजारों हिमाचलियों की घर वापसी होगी। जिसमें प्रदेश सरकार के साथ ऊना जिला प्रशासन ने भी जी-जान एक कर निष्काम सेवाओं से लोगों का दिल जीत लिया है। सत्ती ने इस दौर में सरकार ओर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली संस्थाओं काे भी मुक्त कंठ से सराहा, जिन्होंेने बाहर से आ रहे लोगों को मास्क से लेकर भोजन तक की व्यवस्था में हाथ बंटाया है।
सरकार और प्रशासन मुस्तैदी से काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सत्ती ने कहा केंद्र सरकार ने बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल मुफ्त दिए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत दिए गैस कनेक्शनों के लिए तीन निशुल्क सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिनके पैसे उनके खाते में डाले जा रहे हैं।