Site icon NewSuperBharat

पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की महत्वपूर्ण आधारशिला: सुपरवाइजर उषा बजाज

जाखल / 4 सितंबर / न्यू सुपर भारत

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत खण्ड जाखल में सीडीपीओ कांता यादव के निर्देशानुसार सुपरवाइजर उषा बजाज ने जाखल मंडी आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों कारवाई गई।

    सुपरवाइजर उषा बजाज ने बताया कि पोषण माह हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पूरे देश में मनाया जाता है। पोषण माह बारे जागरूक करने के लिये आंगनबाडी वर्करो व हेल्परो द्वारा विभिन्न गतिविधियां कारवाई जाती है, जिसमें रेसिपी प्रतियोगिता, महिला गोष्ठी, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, स्लोगन व पेंटिंग आदि प्रतियोगिता। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पोषण से भरपूर आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को समय समय पर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन करवाना चाहिए ताकि बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में सही पता लगाया जा सके।

उन्होंने महिलाओं को पोषण आहार लेने बारे जागरूक करने के लिए रेसिपी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसके तहत उन्हें पौष्टिक भोजन को बनाने के तरीके के बारे में बताया गया तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है इसलिए शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व शामिल होना जरूरी है। रेसिपी प्रतियोगिता में प्रवीन प्रथम स्थान पर रहीं, मीना द्वितीय व आशा तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version