टोहाना को हरियाणा के नक्शे पर पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है विकसित : देवेन्द्र सिंह बबली

टोहाना / 20 जून / न्यू सुपर भारत
टोहाना के कल्पना चावला पार्क का कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने देर शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था को जांचते हुए अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश जारी किए। कैबिनेट मंत्री ने पार्क में घूम रहे लोगों से बातचीत करते हुए यहां की व्यवस्था की व उनसे जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद के एक्सईएन मनीष शर्मा, एसडीओ दीपक, नगर पार्षद पवन खोपड़ा, सतीश पूरी, सुरेश सेठी, स्वीटी भाटिया ,जॉनी मेहता, सीमा भाटिया, अशोक गर्ग, नंदलाल, सतनाम इत्यादि गणमान्य उनके साथ रहे।
कैबिनेट मंत्री का मकसद टोहाना को हरियाणा के नक्शे पर पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना:-
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि उनका मकसद टोहाना क्षेत्र को सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर व हरा भरा करना है। उनके प्रयास है कि प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए टोहाना को हरियाणा के नक्शे पर पर्यटन स्थल में विकसित करते हुए पहचान दिलवाई जाए। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कल्पना चावला पार्क को म्यूजिकल फाउंटेन, जल स्त्रोत, रंग बिरंगी प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अन्य योजनाओं पर भी टोहाना के विभिन्न क्षेत्रों में काम चल रहा है।
कल्पना चावला की प्रतिमा के आगे हुए नतमस्तक, किए पुष्प अर्पित:-
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पार्क में कल्पना चावला की प्रतिमा के सामने नतमस्तक हुए और पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बच्चों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें कल्पना चावला से प्रेरणा लेने चाहिए। अपनी योग्यता के बल पर देश की इस बेटी ने जो मुकाम हासिल किया उससे आज वो भारत देश के प्रत्येक नागरिक के दिल में जिंदा है।
रात बताई समस्या सुबह हुआ समाधान:-
औचक निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जब आसपास के रेहड़ीवालों से मिले तो उन्होंने बताया कि यहां का सडक़ मार्ग खस्ता हाल है। उन्होंने तुरंत निर्देश जारी किए व सुबह इसे ठीक करने का काम शुरू हो गया जिस पर स्थानीय लोगों ने उनका धन्यवाद जताया है।
घुमक्कडी स्वभाव में नजर आए कैबिनेट मंत्री:-
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली अपने समर्थकों के साथ हंसी मजाक, घुमक्कड़ प्रकृति में यहां नजर आए। यहां पर उन्होंने रेहड़ी वाले से शहर के हालात को जानते हुए उससे केले व आम भी खरीदें। इस दौरान को सडक़ किनारे काफी देर पैदल घूमते हुए लोगों से मिलते रहे। स्थानीय लोगों ने उनके स्वभाव से खुश होकर बबली भाई जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाए।